मुखबिर की सूचना पर सिहावल पुलिस का एक्शन, 1.254 किलो गांजा के साथ आरोपी दबोचा
सीधी जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिहावल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं अमिलिया थाना प्रभारी के कुशल मार्गदर्शन में चौकी सिहावल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 254 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर सोन नदी पहुंच मार्ग स्थित बमुरी विद्यालय के समीप आने वाला है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान सुकपति पटेल (56 वर्ष), पिता जानकी पटेल, निवासी ग्राम घोपारी को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 254 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक अंजनी कुमार द्विवेदी, रोहित सिंह परिहार, आरक्षक राहुल सिंह चंदेल तथा शत्रुघ्न अग्निहोत्री की सराहनीय भूमिका रही।
न्यूज़ E7 लाइव
रिपोर्टर : राजबहोर केवट

