---Advertisement---

सीधी के संयुक्त कलेक्टर विकास कुमार आनंद हुए भारमुक्त, अशोकनगर स्थानांतरण के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

सीधी के संयुक्त कलेक्टर विकास कुमार आनंद हुए भारमुक्त, अशोकनगर स्थानांतरण के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सीधी। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के पालन में सीधी जिले के संयुक्त कलेक्टर श्री विकास कुमार आनंद को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण के बाद सोमवार 6 जुलाई 2026 को औपचारिक रूप से भारमुक्त कर दिया गया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, सीधी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, श्री विकास कुमार आनंद का स्थानांतरण संयुक्त कलेक्टर, जिला अशोकनगर एवं सक्षम प्राधिकारी, गेल इंडिया लिमिटेड विजयपुर–सी-2 एवं सी-3 विजयपुर बीना पाइपलाइन के पद पर किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से सीधी जिले के दायित्वों से मुक्त किया गया है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि उपखंड अधिकारी (राजस्व) चुरहट का प्रभार तत्काल प्रभाव से श्री रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी (राजस्व) मझौली को सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें थाना भुईमाड़ में प्रधान आरक्षक पर हमला, सिर में गंभीर चोट, 23 टांके लगे
थाना भुईमाड़ में प्रधान आरक्षक पर हमला, सिर में गंभीर चोट, 23 टांके लगे

थाना भुईमाड़ में प्रधान आरक्षक पर हमला, सिर में गंभीर चोट, 23 टांके लगे...

Share & Earn