---Advertisement---

NH-39 के जोगी पहरी के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

NH-39 के जोगी पहरी के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

सीधी जिले के NH-39 स्थित जोगी पहरी के पास शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपाचे मोटरसाइकिल (MP53MJ0256) और बल्कर वाहन (MP19HA5501) की टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पत्रकार घटना के समय मौके पर मौजूद थे। उनके अनुसार हादसे के बाद घायल युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। करीब 30 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं लगभग 40 मिनट बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ। कुछ लोगों का आरोप है कि बल्कर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में था। यह भी बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। हालांकि इन सभी तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक और घायल की पहचान तथा हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें पाली का हिल स्टेशन बन रहा पत्थरों की खदान 
पाली का हिल स्टेशन बन रहा पत्थरों की खदान 

पाली का हिल स्टेशन बन रहा पत्थरों की खदान  छोट तुम्मी के पहाड़ों पर...

Share & Earn