---Advertisement---

प्रशासन ने खुलवाया विद्यालय का अवरुद्ध रास्ता

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

प्रशासन ने खुलवाया विद्यालय का अवरुद्ध रास्ता

शिक्षकों ने सड़क में क्लास संचालित कर जताया था विरोध

*संजय सिंह मझौली*

जनपद शिक्षा केंद्र मझौली अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजारी में 10 जुलाई शुक्रवार को विद्यालय का रास्ता अवरुद्ध होने के कारण शिक्षकों द्वारा सड़क में ही कक्षाएं लगाकर विरोध प्रकट किया।शिक्षकों ने बताया कि बरसात के हर सीजन में इसी तरह रास्ता अवरुद्ध कर बच्चों को एवं हम शिक्षकों को परेशान किया जाता है इसलिए शासन प्रशासन से विद्यालय तक स्थाई सड़क की मांग की जाती है।मामले का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया गया था वहीं समाचार पोर्टल एवं अखबारों में प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की गई थी जिसे गंभीरता से लेते हुए खंड प्रशासन मझौली जिसमें उपखंड अधिकारी आर पी त्रिपाठी एवं तहसीलदार दिलीप सिंह अपने अमला के साथ जिनमें हल्का पटवारी प्रकाश पनाडिया एवं गुलाब पनिका,प्रभाकर नामदेव पटवारी,मौके पर पहुंचे जहां बीआरसीसी अयोध्या प्रसाद पटेल,ग्राम पंचायत मेड़रा की सरपंच रानी पाल, सचिव मनोज सिंह,उप सरपंच अशोक पांडेय, ग्रामीण बृजवासी यादव, रामनरेश यादव,मौजूद रहे।मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के मध्य विद्यालय के लिए स्थाई सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की गई जिसमें जहां बरसों से रास्ता चलता था उसी रास्ते को स्थाई सड़क के लिए प्रशस्त किया गया एवं भूमि स्वामियों ने अपनी सहमति भी प्रदान किया।उपखंड अधिकारी ने हल्का पटवारी को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि भूमि स्वामियों का सहमत फॉर्म तैयार कर त्यजन फॉर्म में हस्ताक्षर कराकर तहसील में जमा करें ताकि आगे की कार्यवाही पूर्ण की जाए और विद्यालय के लिए स्थाई सड़क उपलब्ध हो सके। वही तहसीलदार ने कहा कि अगर कोई समस्या आती है तो उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए वह फिर आकर समस्या का समाधान करेंगे।

*डीपीसी ने जारी किया है नोटिस*

बताते चलें कि मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ एवं न्यूज़ पोर्टल में खबर चलाई गई जिसमें शासकीय माध्यमिक शाला बंजारी के विद्यार्थियों को सड़क पर बैठाकर कक्षा संचालित किया जाना बताया एवं दिखाया गया था।उक्त मामले में जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र सीधी ने प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेश कुमार द्विवेदी तथा माध्यमिक शिक्षक रामदत्त पनिका को भले ही कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है लेकिन शिक्षकों का यह तरीका काफी प्रभावी रहा जिसका परिणाम है की 40 वर्ष पूर्व निर्मित विद्यालय में सड़क नहीं थी जो एक दिन अपनाए गए तरीका से समाधान का रास्ता प्रशस्त हुआ है जिससे स्थानीय ग्रामीण अविभावक संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

*इनका कहना*

आज एस डी एम सर के साथ मैं अपने हल्का पटवारी के साथ ग्राम बंजारी गया था जहां सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण मौजूद रहे जिनकी उपस्थिति में स्थाई रास्ता निश्चित हुआ है एवं जिन भूमि स्वामियों की जमीन प्रभावित होगी उनसे सहमति ली गई है जल्द ही त्यजन की कार्रवाई कर स्थाई सड़क बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

*दिलीप सिंह तहसीलदार मझौली*

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें कुसमी को मिले नए एसडीएम अजय शर्मा, संभाला पदभार; अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कुसमी को मिले नए एसडीएम अजय शर्मा, संभाला पदभार; अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कुसमी को मिले नए एसडीएम अजय शर्मा, संभाला पदभार; अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश...

Share & Earn