---Advertisement---

जंगल की खुशबू ने रोका काफिला, बुजुर्ग महिला से पुटू खरीद विधायक मीना सिंह ने दिया स्थानीय वन उपज को बढ़ावा

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

जंगल की खुशबू ने रोका काफिला, बुजुर्ग महिला से पुटू खरीद विधायक मीना सिंह ने दिया स्थानीय वन उपज को बढ़ाव

उमरिया 

मानपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। क्षेत्र भ्रमण पर निकली विधायक मीना सिंह की नजर सड़क किनारे बोरी में पुटू बेच रही एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और सीधे महिला के पास पहुंच गईं। आत्मीयता से बातचीत करते हुए उन्होंने महिला और उसके साथ मौजूद बच्चों का हालचाल जाना तथा उनसे पुटू खरीदकर स्थानीय वन उपज और ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद इसकी चर्चा पूरे जिले में होने लगी।

पारंपरिक भोजन की यादें कीं साझा

पुटू खरीदने के बाद विधायक मीना सिंह ने कहा कि बरसात का मौसम हमेशा से जंगलों की प्राकृतिक उपज का मौसम रहा है। पहले गांवों में जब ताजी सब्जियां आसानी से उपलब्ध नहीं होती थीं, तब लोग जंगल से मिलने वाले पुटू, पीहरी, चकौड़ा की भाजी और अन्य वन उत्पादों से अपने भोजन को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाते थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली के बीच इन पारंपरिक खाद्य पदार्थों का महत्व कम नहीं हुआ है और इन्हें संरक्षित करने की जरूरत है।

ग्रामीणों से की स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील

विधायक ने आसपास मौजूद लोगों से आग्रह किया कि वे सड़क किनारे वन उपज बेचने वाले ग्रामीणों से खरीदारी करें। उनका कहना था कि इससे एक ओर लोगों को प्राकृतिक और पौष्टिक खाद्य सामग्री मिलेगी, वहीं दूसरी ओर जंगलों पर निर्भर परिवारों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सादगी का अंदाज बना चर्चा का विषय

सड़क किनारे बैठकर बुजुर्ग महिला से सहजता से बातचीत करना और बिना किसी औपचारिकता के खरीदारी करना लोगों को काफी पसंद आया। बुजुर्ग महिला भी विधायक का अपनापन देखकर भावुक नजर आईं। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक मीना सिंह का यह सरल और जनसरोकारों से जुड़ा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें प्रशासन ने खुलवाया विद्यालय का अवरुद्ध रास्ता
प्रशासन ने खुलवाया विद्यालय का अवरुद्ध रास्ता

प्रशासन ने खुलवाया विद्यालय का अवरुद्ध रास्ता शिक्षकों ने सड़क में क्लास संचालित कर...

Share & Earn