---Advertisement---

सिहावल में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सिहावल में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

सीधी/सिहावल | 16 जुलाई 2026

युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी सिहावल, थाना अमिलिया द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल, सिहावल में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा इसके कानूनी परिणामों की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों से नशे से स्वयं दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, समस्त अध्यापकगण, छात्र-छात्राएँ एवं पुलिस चौकी सिहावल का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। उपस्थित सभी ने अभियान की सराहना करते हुए इसे युवाओं में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

यह अभियान युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

रिपोर्टर : राजबहोर केवट

न्यूज़ E7 लाइव

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सिहावल कृषि विभाग में ‘रजिस्टर का खेल’! प्राकृतिक खेती कार्यशाला में 200 किसानों के बीज वितरण के दावे पर उठे सवाल
सिहावल कृषि विभाग में ‘रजिस्टर का खेल’! प्राकृतिक खेती कार्यशाला में 200 किसानों के बीज वितरण के दावे पर उठे सवाल

सिहावल कृषि विभाग में ‘रजिस्टर का खेल’! प्राकृतिक खेती कार्यशाला में 200 किसानों के...

Share & Earn