---Advertisement---

विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व,विश्वविद्यालय स्थापना हेतु छात्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व,विश्वविद्यालय स्थापना हेतु छात्रों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

सीधी जिले में विश्वविद्यालय की मांग पिछले पांच-छ: वर्षों से लगातार चली आ रही है इसी कड़ी में जिले के सीधी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती रीति पाठक को छात्र-छात्राओं ने उनके सीधी आवास पर पहुंच कर,सीधी जिले में विश्वविद्यालय स्थापना हेतु विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक पूर्व ज्ञापन सौंपा गया है।

विधायक ने ज्ञापन लेने के दौरान छात्रों से संवाद किया और कहा कि मांग जायज़ है इसकी पहल करूंगी।छात्र प्रतिनिधि इंद्रलाल पटेल ने बताया कि जिले के लगभग सभी विधायकों एवं प्रतिनिधियों से इस बात को लेकर मिल चुका हूं।

साथ ही उन्होंने जिले के सभी विधायकों से विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने के लिए जिले के छात्रों की ओर से अनुरोध किया। जिले की उच्च शिक्षा की ज्वलंत समस्या के समाधान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु जिले के छात्र विश्वविद्यालय स्थापना का राह देख रहे हैं कि अपने गृह जिले में ही सभी सुविधाओं के साथ उच्च शिक्षा कब तक में प्राप्त होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में इंद्रलाल,ज्योति पटेल ,हर्षित तिवारी, आकाश विश्वकर्मा , आंचल पटेल,निलेश विश्वकर्मा ,महेंद्र कुमार जोगी, राकेश यादव ,दिव्यांश पटेल, शैलेंद्र यादव,मीनू पनिका, प्रियंका सिंह ,दीपिका अरेलिया,अंकित पटेल,ओमकालेश्वर पटेल रिया तिवारी,कंचन पटेल,शिवेंद्र पटेल, शीतल साकेत ,अंकित चौरसिया,एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें ताले में बंद था सरकारी बंगला, चोर काट ले गए चंदन का पेड़,बांधवगढ़ में सुरक्षा पर बड़े सवाल
ताले में बंद था सरकारी बंगला, चोर काट ले गए चंदन का पेड़,बांधवगढ़ में सुरक्षा पर बड़े सवाल

ताले में बंद था सरकारी बंगला, चोर काट ले गए चंदन का पेड़, बांधवगढ़...

Share & Earn