---Advertisement---

तेज बारिश बनी जानलेवा! जोगीपुर बाईपास पर आमने-सामने भिड़ीं सफारी और अल्टो, तीन गंभीर घायल रीवा रेफर

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

तेज बारिश बनी जानलेवा! जोगीपुर बाईपास पर आमने-सामने भिड़ीं सफारी और अल्टो, तीन गंभीर घायल रीवा रेफर

सीधी। लगातार हो रही बारिश अब सड़क हादसों की बड़ी वजह बनती जा रही है। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे सीधी जिले के जोगीपुर बाईपास पर तेज बारिश के बीच एक सफारी और अल्टो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज, रीवा रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार अल्टो कार सीधी से सिंगरौली की ओर जा रही थी, जबकि सामने से सफारी वाहन आ रहा था। इसी दौरान तेज बारिश और कम दृश्यता के कारण दोनों वाहन एक-दूसरे को समय पर नहीं देख सके और आमने-सामने भिड़ गए।

108 एंबुलेंस के चालक गौरव तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों घायलों के सिर में गंभीर चोटें थीं, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा भेजा गया।

108 एंबुलेंस के जिला प्रबंधक लवकेश सिंह बघेल के नेतृत्व में वाहन क्रमांक CG-04-NS-2509 के ऑन-ड्यूटी पायलट गौरव तिवारी एवं सहायक उमंग मिश्रा ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। बाद में 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें संजय गांधी मेडिकल कॉलेज, रीवा रेफर किया गया।

घायलों में धीरेन्द्र शर्मा (28 वर्ष), पिता राजमणि शर्मा, निवासी ग्राम नकटा, थाना बैकुंठपुर, जिला रीवा, संदीप मिश्रा (37 वर्ष), पिता रंगनाथ मिश्रा, निवासी ग्राम तेंदुआ पैकान, थाना समान, जिला रीवा तथा देवेश तिवारी (26 वर्ष), पिता देवेंद्र तिवारी, निवासी ग्राम जबा, त्योंथर, जिला रीवा शामिल हैं।

जिला प्रबंधक लवकेश सिंह बघेल ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल से संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की मुख्य वजह तेज बारिश के कारण सड़क पर दृश्यता कम होना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें जनपद शिक्षा केंद्र मझौली की आईसीटी लैब में चोरी, शासकीय कंप्यूटर उपकरण ले गए अज्ञात चोर
जनपद शिक्षा केंद्र मझौली की आईसीटी लैब में चोरी, शासकीय कंप्यूटर उपकरण ले गए अज्ञात चोर

जनपद शिक्षा केंद्र मझौली की आईसीटी लैब में चोरी, शासकीय कंप्यूटर उपकरण ले गए...

Share & Earn