24 घंटे के भीतर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, कुसमी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
कुसमी (सीधी)। थाना कुसमी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता एवं उसके परिजनों की शिकायत पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m), 65(1), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
मामले का आरोपी कृष्ण कुमार सिंह (21 वर्ष), पिता गणपत सिंह, निवासी ग्राम रौहाल को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के निर्देशन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में एएसआई नंद प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षक कमलेश प्रजापति, आरक्षक हृदय लाल, रामेश्वर सिंह, पुष्पेंद्र यादव एवं सूरज पांण्डेय की भूमिका सराहनीय रही।

