MP में PWD के 267 रेस्ट हाउस अब आमजन के लिए खुले,ऑनलाइन बुक कर सकेंगे कमरा और हॉल

 MP में PWD के 267 रेस्ट हाउस अब आमजन के लिए खुले,ऑनलाइन बुक कर सकेंगे कमरा और हॉल

मध्यप्रदेश में अब आम लोगों के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के 267 रेस्ट हाउस और गेस्ट हाउस में अब आमजन उपलब्धता के आधार पर ऑनलाइन कमरा या हॉल बुक कर सकेंगे।

दिल्ली, भोपाल या देश के किसी भी हिस्से से बैठकर मध्यप्रदेश के किसी भी जिले में उपलब्ध रेस्ट हाउस की बुकिंग की जा सकेगी।

बुकिंग के लिए विभाग द्वारा निर्धारित नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा।

 यह सुविधा MP PWD की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन बुकिंग लिंक के जरिए दी जा रही है।

 जहां खानसामा उपलब्ध हैं, वहां अलग से भुगतान कर भोजन की व्यवस्था भी की जा सकती है। हालांकि, हर रेस्ट हाउस में भोजन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

खास बात: करीब 12 साल बाद PWD ने रेस्ट हाउस के किराए में संशोधन किया है। 27 जुलाई 2026 को नई दरें तय कर तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

 अब सरकारी रेस्ट हाउस की सुविधा सिर्फ अफसरों और जनप्रतिनिधियों तक सीमित नहीं रहेगी।

 ऑनलाइन बुकिंग कैसे होगी, किराया कितना है और किन-किन जिलों में सुविधा उपलब्ध है? पूरी जानकारी नीचे खबर में देखें।

#मध्यप्रदेश #MPNews #PWD #OnlineBooking #RestHouse

Leave a Comment