किसानों पर मोहन सरकार का बड़ा दांव! चुनाव से पहले नई रणनीति?
मध्य प्रदेश में 2028 विधानसभा चुनाव से पहले मोहन सरकार ने किसानों पर फोकस बढ़ा दिया है। वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाते हुए सरकार अब संभाग से लेकर जिला स्तर तक कृषि नवाचार संवाद शुरू करने की तैयारी में है।
पॉलीहाउस, वेयरहाउस, फूड प्रोसेसिंग, हॉर्टिकल्चर, फूलों की खेती, मशरूम, पर्ल फार्मिंग और मधुमक्खी पालन जैसे विकल्पों को बढ़ावा दिया जाएगा। पशुपालन और मत्स्य पालन पर भी सरकार का जोर है।
प्रदेश में करीब 1.11 करोड़ पंजीकृत किसान हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या महिला वोटरों के बाद अब किसान 2028 के चुनावी एजेंडे के केंद्र में हैं?
पूरी खबर पढ़िए और बताइए—क्या किसान कल्याण की यह रणनीति चुनावी समीकरण बदल सकती है?