रीवा SGMH में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद बड़ा एक्शन! अधीक्षक हटाए गए

रीवा SGMH में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद बड़ा एक्शन! अधीक्षक हटाए गए, अब किसे मिली जिम्मेदारी?

एमपी के रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (SGMH) में 22 वर्षीय प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के बाद परिजनों से कथित अभद्रता का मामला सामने आने पर तत्कालीन अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटा दिया गया है।

जहा परिजनों से बातचीत के दौरान उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। अब सर्जरी विभाग के HOD डॉ. प्रियंक शर्मा को नया अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय जांच टीम भी गठित की गई है।

 आखिर पूरे मामले में क्या हुआ और जांच में किन बिंदुओं पर होगी पड़ताल? 

Leave a Comment