---Advertisement---

वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के लिए ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के लिए ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को गति देने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला स्तर पर ज़िम्मेदारियाँ तय करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजीनियर विजय कुमार कोल की सहमति से विभिन्न ब्लॉकों में अभियान के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

 

जिला प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि यह अभियान राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। जिले के हर ब्लॉक और नगर स्तर तक अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनमत तैयार किया जाएगा।

 

नियुक्त किए गए ब्लॉक प्रभारी

 

इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया ने ब्लॉक स्तर पर जिन पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी दी है, उनमें –

पाली ब्लॉक – श्री लक्ष्मण कुशवाहा

करकेली ब्लॉक – श्री येशोराम सिंह राठौड़

मानपुर ब्लॉक – श्री ज्ञान प्रकाश पटेल

चंदिया ब्लॉक – श्री मुख्तियार खान

उमरिया ब्लॉक – श्री वीरेंद्र सिंह सेगर

इसके साथ ही नगर पालिका परिषद उमरिया के 24 वार्डों के लिए नगर पालिका परिषद उमरिया के उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव को अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मोर्चा संगठन की भूमिका

जिला कांग्रेस कमेटी ने यह भी तय किया है कि सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष इस हस्ताक्षर अभियान के स्वमेव प्रभारी रहेंगे। उनका दायित्व होगा कि 15 अक्टूबर तक अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक हस्ताक्षर एकत्रित कर जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपें।

 

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
Share & Earn