---Advertisement---

उमरिया-ताला रोड पर कार हादसा, पूर्व वित्तमंत्री पं. रामकिशोर शुक्ला की पुत्री और दामाद घायल

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

उमरिया-ताला रोड पर कार हादसा, पूर्व वित्तमंत्री पं. रामकिशोर शुक्ला की पुत्री और दामाद घायल

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले में रविवार सुबह एक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। उमरिया-ताला रोड पर ग्राम तखतपुर के पास हुई इस दुर्घटना में प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री स्वर्गीय पं. रामकिशोर शुक्ला की पुत्री श्रीमती अनीता पाण्डेय और उनके दामाद विनय पाण्डेय घायल हो गए। दोनों जबलपुर से ब्यौहारी जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह श्रीमती अनीता पाण्डेय और उनके पति विनय पाण्डेय निजी कार से जबलपुर से ब्यौहारी की ओर रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान उमरिया-ताला रोड पर स्थित ग्राम तखतपुर के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की गति बहुत अधिक नहीं थी, लेकिन सड़क पर संतुलन बिगड़ने से वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान कार में सवार दोनों लोग घायल हो गए।

हादसा होते ही आस-पास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल उमरिया लाया गया।

हादसे की खबर मिलते ही जिले के राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक वर्ग में चिंता का माहौल बन गया। पूर्व वित्तमंत्री पं. रामकिशोर शुक्ला का परिवार प्रदेश में सम्मानित और प्रभावशाली माना जाता है। जैसे ही यह सूचना फैली, परिजन, परिचित और शुभचिंतक अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लेने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उमरिया-ताला रोड पर तखतपुर के आसपास का इलाका अक्सर हादसों का गवाह बनता है।

 

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
Share & Earn