---Advertisement---

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के बिरसिंहपुर पाली में प्रदेश सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं पर थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर के विरोध में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का यह निर्णय तुगलकी फरमान साबित हो रहा है, जिससे व्यापारी, किसान, मजदूर और आम जनता आर्थिक रूप से परेशान हो रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध रैली निकाली। रैली के बाद कांग्रेसजनों ने एसडीएम पाली के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि प्रदेश सरकार तत्काल इस निर्णय को वापस ले, क्योंकि इससे जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और बिना सहमति के जबरन मीटर बदले जा रहे हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय ने कहा कि सरकार जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जबकि आम नागरिक से जबरन वसूली की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार बिजली को भी मुनाफे का सौदा बना चुकी है। किसान और मजदूर वर्ग पहले से ही महंगाई की मार झेल रहा है, ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला पूरी तरह जनविरोधी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘स्मार्ट मीटर वापस लो’ और ‘जनविरोधी नीति बंद करो’ जैसे नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय के साथ ठाकुर राजेंद्र सिंह, रामनारायण पांडेय, संजीव खंडेलवाल, राजेश कोल, जानकी मिश्रा, कृष्णकांत अवधिया, विंदे सिंह, एडवोकेट दिलीप महोबिया, कमल नारायण सिंह, मोहम्मद मोबीन, लक्ष्मण कुशवाहा, रवि मिश्रा, त्यागी महाराज संतोष शुक्ला, प्रदीप नारायण तिवारी, अंबिका पांडेय, गौरव अग्रवाल, सुधांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

प्रदर्शन में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। मुन्नी बाई, सुषमा सिंह, बिट्टी बाई, कांति बाई, कृष्णा कुमारी सिंह, सुनीता बाई, राधा बाई, सोमवती, गेंदा बाई सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना जनता के हित में नहीं है और इसे लागू करने से पहले व्यापक जनसहमति ली जानी चाहिए।

कांग्रेस ने यह भी चेताया कि अगर सरकार ने जनता की आवाज नहीं सुनी तो आगामी दिनों में पूरे जिले में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
Share & Earn