---Advertisement---

पनपथा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,वन विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में घेरा, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

पनपथा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,वन विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में घेरा, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत पनपथा ग्राम में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी जनसभा आयोजित हुई। कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने वन विभाग पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और बाद में रैली निकालकर पनपथा वन कार्यालय का घेराव किया।

ग्रामीणों पर फर्जी मामले दर्ज करने का आरोप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वन विभाग आए दिन ग्रामीणों को झूठे मामलों में फंसाता है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी जंगली मशरूम पिहरी तोड़ने और वन्य प्राणियों का पीछा करने जैसे निराधार आरोप लगाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। इस रवैये से लोगों में गहरी नाराजगी है।

कांग्रेस नेताओं का समर्थन

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कोल ने कहा कि गरीब और आदिवासी समुदाय का लगातार शोषण हो रहा है। यदि दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विधायक फुन्देलाल सिंह ने कहा कि पनपथा क्षेत्र के लोग सदियों से जंगल पर निर्भर रहे हैं। अब उन्हें फर्जी मामलों में फंसाकर डराया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।

वरिष्ठ अधिवक्ता पुष्पराज सिंह ने कहा कि बिना ठोस साक्ष्य किसी पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करना कानून का दुरुपयोग है और इससे न्याय व्यवस्था की गरिमा आहत होती है।

वन कार्यालय का घेराव और ज्ञापन

जनसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने विशाल रैली निकाली और पनपथा वन कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। बाद में राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई कि पनपथा SDO भूरा गायकवाड़ और अन्य दोषी अधिकारियों को तत्काल हटाकर निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही ग्रामीणों पर दर्ज फर्जी मामलों को निरस्त करने और वन विभाग की मनमानी रोकने की बात कही गई।

बड़ी संख्या में लोग जुटे

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंच पर जिला अध्यक्ष विजय कोल, विधायक फुन्देलाल सिंह और अधिवक्ता पुष्पराज सिंह ने अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस आदिवासी और ग्रामीण समुदाय के हक की लड़ाई हर हाल में लड़ेगी।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को जिला स्तर से बढ़ाकर प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। पनपथा का यह शक्ति प्रदर्शन वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ बढ़ती नाराजगी का साफ संकेत माना जा रहा है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें गर्मी में मां के संग पानी में मस्ती करते दिखे 4 शावक, बांधवगढ़ का दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल
गर्मी में मां के संग पानी में मस्ती करते दिखे 4 शावक, बांधवगढ़ का दिल छू लेने वाला VIDEO वायरल

गर्मी में मां के संग पानी में मस्ती करते दिखे 4 शावक, बांधवगढ़ का...

Share & Earn