Crime: 14 साल की नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Crime: उमरिया जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसे में 14 साल की नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना निकलकर सामने आई हो। इससे प्रकार की घटनाएं अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। लेकिन इस बार पुलिस ने तत्परता दिखाई है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Crime: दरअसल यह पूरा मामला उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत का है जहां फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 साल की लड़की घर से कहीं लापता हो गई है। कहीं ढूंढने पर पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन काफी मशक्कत के बाद लड़की को दो दिन बाद पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। जहां लड़की ने बताया कि मेरे साथ दोनों लड़कों ने गलत काम किया है।
Crime: नाबालिक लड़की की शिकायत पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनमें दोनों आरोपियों का नाम सनत सिंह और शेट्टी बैगा बताया गया है। जहां दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
Crime: इनकी रही भूमिका -उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इंदवार उ. नि. शिवनाथ प्रजापति, आर. रितेंद्र, आर. उपेंद्र, आर. उदय, आर. पवन, महिला आर. रवीना निगवाल, महिला आर. रानू लोधी एवम साइबर सेल से संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।