---Advertisement---

Crimenews:रिश्तों का कत्ल,पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, दो मासूम बच्चियों को लेकर हत्यारोपी फरार

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Crimenews:रिश्तों का कत्ल,पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, दो मासूम बच्चियों को लेकर हत्यारोपी फरार

Crimenews:इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के गांव पड़ियापुर गांव में पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. प्रेम संबंध में बाधा बनने से नाराज पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. वारदात के बाद हत्यारोपी पत्नी अपनी दो मासूम बच्चियों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जहा एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र के मुताबिक भरथना थाना क्षेत्र के गांव पड़ियापुर गांव में युवक की हत्या की सूचना मिली थी. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि गांव में रहने वाले रणवीर सिंह यादव (45) की घर में ही कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई है. पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वारदात को रणवीर की पत्नी पूजा और उसके प्रेमी अर्पित ने अंजाम दिया है. वारदात के बाद पूजा अपने दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है.

वही एसपी ग्रामीण के अनुसार रणवीर सिंह यादव की हत्या रविवार रात की गई थी. हमलावरों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमले किए थे. जिससे रणवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी. वारदात की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को सोमवार सुबह पता चली. रणवीर की शादी वर्ष 2018 में पूजा से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से पूजा का अफेयर अर्पित नाम के युवक से हो गया था. इस बात को लेकर परिवार में कई बार विवाद हुआ, लेकिन कोई हल नहीं निकला.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रीलबाज़ी का खौफनाक अंत,120 की रफ्तार, हाथ में पिस्टल लाइटर और पलक झपकते बुझ गए 3 घरों के चिराग
रीलबाज़ी का खौफनाक अंत,120 की रफ्तार, हाथ में पिस्टल लाइटर और पलक झपकते बुझ गए 3 घरों के चिराग

रीलबाज़ी का खौफनाक अंत,120 की रफ्तार, हाथ में पिस्टल लाइटर और पलक झपकते बुझ...

Share & Earn