---Advertisement---

दोराहा थाने के सैनिक ने की खुदकुशी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

सीहोर दोराहा थाने के सैनिक ने की खुदकुशी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सीहोर,जिले के दोराहा थाने से एक अत्यंत दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ पदस्थ पुलिस सैनिक जितेंद्र वर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इस घटना के बाद से ही क्षेत्र और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

दोराहा थाने में कार्यरत जितेंद्र वर्मा का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।

श्यामपुर शासकीय अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

मृतक आरक्षक के शव को तुरंत श्यामपुर शासकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम (PM) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इस कदम के पीछे के कारणों को लेकर स्तब्ध हैं।

जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल, आरक्षक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों का कहना है कि:

मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हम स्पष्टीकरण दे पाएंगे कि मौत का वास्तविक कारण और परिस्थितियां क्या थीं उठ रहे हैं कई सवाल

एक पुलिसकर्मी द्वारा थाने जैसी जगह के पास या ड्यूटी के दौरान ऐसा कदम उठाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या आरक्षक किसी मानसिक तनाव में था या कोई अन्य पारिवारिक या विभागीय कारण था? पुलिस इन सभी पहलुओं पर गौर कर रही है

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें एसडीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई,शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, वर्षों बाद मिली सरकारी जमीन को राहत
एसडीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई,शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, वर्षों बाद मिली सरकारी जमीन को राहत

एसडीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई,शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, वर्षों बाद मिली...

Share & Earn