---Advertisement---

दोस्ती, शराब और मौत,रीवा में आरक्षक की कनपटी पर मारी गोली, करीबी दोस्त बना कातिल

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

दोस्ती, शराब और मौत,रीवा में आरक्षक की कनपटी पर मारी गोली, करीबी दोस्त बना कातिल

एमपी  के रीवा में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मामला समान थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहल्ले का है, जहां रविवार देर रात एक आरक्षक की उसके ही करीबी दोस्त ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

वही मृतक आरक्षक की पहचान राकेश कुमार पटेल के रूप में हुई है, जो मैहर जिले के रामनगर थाना में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि राकेश अपने बेटे की तबीयत खराब होने के कारण छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे। रविवार रात वह घरवालों से कुछ देर में लौटने की बात कहकर निकले थे और पड़ोस में रहने वाले अपने करीबी दोस्त राकेश तिवारी के घर पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पहले शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बहस इतनी बढ़ गई कि राकेश तिवारी ने पिस्टल निकालकर आरक्षक राकेश कुमार पटेल की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

इस घटना के बाद आरोपी के परिजन घायल आरक्षक को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना उन्हें देर से दी गई और समय पर इलाज नहीं मिलने से राकेश की जान चली गई।

वही मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृतक के पिता और मामा ने भी आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग उठाई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरुकरण सिंहने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सूना घर देख चोरों ने बोला धावा, जेवर और 20 हजार नकद लेकर फरार
सूना घर देख चोरों ने बोला धावा, जेवर और 20 हजार नकद लेकर फरार

सूना घर देख चोरों ने बोला धावा, जेवर और 20 हजार नकद लेकर फरार...

Share & Earn