---Advertisement---

Umaria New :विधायक मीना सिंह के प्रयास लाए रंग, पाली नगरवासियों को मिला गड्ढों से छुटकारा

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

Umaria New :विधायक मीना सिंह के प्रयास लाए रंग, पाली नगरवासियों को मिला गड्ढों से छुटकारा

पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने जताया विधायक का आभार

उमरिया तपस गुप्ता 

पाली नगर की वर्षों पुरानी समस्या अब जाकर दूर हुई है। नगर के प्रमुख मार्ग उत्कृष्ट विद्यालय से लेकर जैन पेट्रोल पंप तक की सड़क अब नया रूप ले चुकी है। एनएच 43 पर बने गहरे गड्ढों को दुरुस्त कर सड़क को दुरुस्त किया गया है। यह कार्य मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीना सिंह के प्रयासों से संभव हो पाया है, जिनके प्रयासों से न सिर्फ सड़क का निर्माण हुआ, बल्कि नाली और पेवर ब्लॉक लगने से नगर की सुंदरता भी बढ़ गई है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने विधायक मीना सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, पालिका क्षेत्र की यह सड़क वर्षों से बदहाल थी। आए दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही थीं, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक बन गया था। हमने व्यापारी संघ के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन जब यह बात विधायक मीना सिंह तक पहुंची, तब उन्होंने स्वयं संज्ञान लिया और संबंधित विभागों से चर्चा कर तत्काल सड़क निर्माण की दिशा में कार्य शुरू करवाया।

यह मार्ग एनएच 43 का अहम हिस्सा है, जो नगर के भीतर की सबसे अधिक व्यस्त सड़कों में गिना जाता है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों की वजह से न सिर्फ यातायात प्रभावित था, बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी बाधित हो रही थीं। लेकिन अब सड़क चौड़ी, समतल और आकर्षक नजर आ रही है। इसके दोनों किनारों पर बनी नालियों और लगे पेवर ब्लॉकों ने पूरे मार्ग की छवि को ही बदल दिया है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने आगे कहा कि यह कार्य सिर्फ एक सड़क का नहीं है, बल्कि यह उदाहरण है कि जब जनप्रतिनिधि ईमानदारी से कार्य करें तो जनता की समस्याओं का समाधान जरूर होता है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में नगर के अन्य जर्जर मार्गों का भी इसी प्रकार कायाकल्प होगा।

पाली नगर के नागरिकों ने विधायक मीना सिंह के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है और उम्मीद जताई है कि इसी तरह आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---

Leave a Comment