---Advertisement---

एसडीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई,शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, वर्षों बाद मिली सरकारी जमीन को राहत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

एसडीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई,शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, वर्षों बाद मिली सरकारी जमीन को राहत

चुरहट। सीधी जिले के चुरहट तहसील अंतर्गत ग्राम सलैया में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) चुरहट विकास कुमार आनंद के आदेश के पालन में शुक्रवार को राजस्व अमले द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम सलैया निवासी आवेदक जितेंद्र तिवारी द्वारा मध्यप्रदेश शासन की भूमि आराजी क्रमांक 68 पर किए गए अतिक्रमण की शिकायत प्रस्तुत की गई थी। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त शासकीय भूमि के अंश भाग 0.019 हेक्टेयर क्षेत्र पर भूपेंद्र तिवारी द्वारा बाड़ी लगाकर तथा 0.010 हेक्टेयर भूमि पर रमाकांत मिश्रा द्वारा बाउंड्री निर्माण कर कब्जा किया गया था।

मामले की सुनवाई के बाद तहसील न्यायालय में प्रकरण क्रमांक 0011/B-121/2023-24 दर्ज किया गया, जिसमें 16 फरवरी 2024 को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध बेदखली आदेश पारित किया गया था। हालांकि अनावेदकों द्वारा इस आदेश को चुनौती देते हुए एसडीएम न्यायालय में अपील क्रमांक 0304/अपील/2024-25 प्रस्तुत की गई।

एसडीएम न्यायालय में सुनवाई के उपरांत 17 अप्रैल 2025 को अपील को निरस्त कर दिया गया तथा अधीनस्थ न्यायालय द्वारा पारित बेदखली आदेश को यथावत रखा गया। इसके बाद प्रशासन ने आदेश के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू की।

इसी क्रम में 30 मई 2026 को तहसीलदार एवं राजस्व विभाग की टीम, पुलिस बल और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर पहुंची तथा शासकीय आराजी क्रमांक 68 से अतिक्रमणकारियों को बेदखल करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शासन की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सरकारी भूमि संरक्षण को लेकर प्रशासन की सख्त मंशा स्पष्ट हुई है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तहसील परिसर में मनमानी वसूली पर एसडीएम की सख्ती, दुकानों और रजिस्ट्री लेखकों की जांच, रेट लिस्ट लगाने के निर्देश
तहसील परिसर में मनमानी वसूली पर एसडीएम की सख्ती, दुकानों और रजिस्ट्री लेखकों की जांच, रेट लिस्ट लगाने के निर्देश

तहसील परिसर में मनमानी वसूली पर एसडीएम की सख्ती, दुकानों और रजिस्ट्री लेखकों की...

Share & Earn