---Advertisement---

एसपी ने किया थाना प्रभारी सहित 2 पुलिसकर्मी को किया निलंबित

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रीवा एसपी की बड़ी कार्यवाही,  NDPS जैसे गंभीर मामले में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की गई है। सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपिश समेत दो अन्य पुलिसकर्मियों SI रामयश रावत और आरक्षक सुजीत शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पूरा मामला सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र से पकड़े गए दो NDPS आरोपियों से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों को सेमरिया थाना लाने के बाद करीब 6 घंटे तक बैठाकर रखा गया, लेकिन नियमानुसार कार्रवाई किए बिना संदिग्ध परिस्थितियों में उन्हें छोड़ दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम थाना प्रभारी के मौखिक निर्देश पर हुआ, जो उस समय रीवा में मौजूद थे और फोन के जरिए लगातार निर्देश दे रहे थे। जांच में निजी स्तर पर बातचीत और कथित सेटिंग के संकेत भी सामने आए हैं।

मामला उजागर होते ही रीवा आईजी गौरव राजपूत ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि NDPS जैसे गंभीर मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जांच में लापरवाही और मिलीभगत के संकेत मिलने के बाद एसपी  शैलेन्द्र सिंह चौहान ने तत्काल तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। अब इस मामले में जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है, जिससे अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

संदीप मिश्रा ASP रीवा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें लाड़ली बहनों को 1500 रुपये दे रहे तो दिव्यांगजन को सिर्फ 600 क्यों? हाई कोर्ट ने शासन से मांगा जवाब
लाड़ली बहनों को 1500 रुपये दे रहे तो दिव्यांगजन को सिर्फ 600 क्यों? हाई कोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

लाड़ली बहनों को 1500 रुपये दे रहे तो दिव्यांगजन को सिर्फ 600 क्यों? हाई...

Share & Earn