---Advertisement---

Umaria News: पेड़ पर चढ़ी मादा तेंदुआ, देखने उमड़ी भीड़

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Updated on:

---Advertisement---

Umaria News: पेड़ पर चढ़ी मादा तेंदुआ, देखने उमड़ी भीड़

उमरिया तपस गुप्ता 

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र के सलखनिया बीट के सेहरा हार में बुधवार को अचानक हड़कंप मच गया जब एक मादा तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गई। इसे देखने के लिए ग्रामीणों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग मोबाइल से तेंदुए की तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

Umaria News: घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का वन अमला मौके पर पहुंचा और भीड़ को वहां से हटाने में जुट गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ किसी खतरे के चलते पेड़ पर चढ़ी हो सकती है। ऐसे में उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए शांत माहौल की जरूरत है।

 

भीड़ को हटाने में जुटा वन विभाग

 

Umaria News: भीड़ के कारण तेंदुए की स्थिति और तनावपूर्ण हो सकती थी, इसलिए वन अधिकारियों ने लोगों को वहां से हटाया। वन कर्मियों ने बताया कि जब तक तेंदुआ खुद सुरक्षित नीचे नहीं उतर जाता, तब तक उसकी निगरानी की जाएगी। इस दौरान आसपास के इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

तेंदुए और इंसानों के बीच बढ़ता संघर्ष

 

Umaria News: बांधवगढ़ क्षेत्र में मानव और वन्यजीवों के बीच टकराव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जंगलों में मानव दखल बढ़ने से तेंदुए और अन्य वन्यजीव रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। वन विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की सलाह देता रहा है।

IMG 20250131 120201 News E 7 Live

Umaria News: वन अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर भविष्य में किसी वन्यजीव को इस तरह देखें तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें और खुद से कोई कदम न उठाएं। तेंदुए की सुरक्षा के लिए वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है, और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वह सुरक्षित जंगल में लौट जाएगा।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:सीधी पुलिस का कड़ा प्रहार: सोन नदी के तारिहा घाट पर दबिश, टाटा 407 जब्त
Sidhi news:सीधी पुलिस का कड़ा प्रहार: सोन नदी के तारिहा घाट पर दबिश, टाटा 407 जब्त

संवाददाता अनिल शर्मा Sidhi news:सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस...

Share & Earn