---Advertisement---

Rape : पहले होटल मे बुलाया फिर अनाथ लड़की के साथ किया दुष्कर्म

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Rape : होटल बुलाकर अनाथ लड़की के साथ किया गया बलात्कार

एमपी की राजधानी के हबीबगंज मे स्थित एक होटल में एक अनाथ बच्ची से युवक द्वारा बलात्कार (Rape) करने की घटना निकलकर सामने आई है। जहा आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया और फिर एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए।

जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके शरीर को दांतों और नाखूनों से नोंच भी डाला। जहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म (Rape)और मारपीट का मामला भी दर्ज कर लिया है और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जहा बाद में कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भी भेज दिया गया है।

वही अब पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है की 20 वर्षीय अनाथ युवती एक होस्टल में रहती थी और शॉपिंग मॉल स्थित एक दुकान पर काम भी किया करती थी। जहा कुछ महीने पहले एक सहेली के माध्यम से उसकी पहचान आकाश ठाकुर नाम के एक युवक से हुई थी। जहा बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। फिर उसके बाद बीते 30 अप्रैल की रात आकाश ने युवती को मिलने के लिए हबीबगंज बुलाया।

जहा युवती मिलने गई तो वह उसे एक होटल लेकर पहुंचा। यहां आकाश ने युवती के साथ शारीरिक संबंध (Rape) बनाने का प्रयास किया तो उसने इसका विरोध भी किया। जिसपर आकाश ने उसके साथ जमकर मारपीट भी की और शरीर को दांतों से काट भी लिया।

कई स्थानों पर नाखूनों से भी उसे नोंच डाला। जहा असहाय युवती के साथ आकाश ने होटल में दुष्कर्म किया। जब युवती बेसुध होने लगी तो उसने उसे होटल के बाहर लाकर उसे छोड़ दिया। सुबह डरी-सहमी युवती अपने होस्टल पहुंची, लेकिन किसी को कुछ भी नहीं बताया।

वार्डन ने लड़की की हालत देख संचालिका को दी जानकारी

जिसके बाद गुरुवार सुबह वार्डन की नजर जब उस अनाथ लड़की पर पड़ी तो उसके चेहरे और हाथों पर चोट के निशान दिखाई दिए। जहा वार्डन के पूछने पर युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी उन्हें रोते हुए दी, लेकिन शिकायत करने के लिए वह तैयार नहीं हुई।

जहा वार्डन ने यह बात होस्टल संचालिका को बताई तो उन्होंने उसे गौरवी संस्था लेकर जाने के लिए बोला। जब गौरवी में युवती की काउंसिलिंग कराई गई तो पूरे मामले का खुलासा भी हो गया। तब गुरुवार रात पीड़िता ने हबीबगंज थाने जाकर आकाश ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें  –theft in train : ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा

यूट्यूब में खबर पाने के लिए इस लिंक को करें क्लिक – https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---

Leave a Comment