---Advertisement---

भाजपा से निर्दलीय, फिर आप और अब कांग्रेस… ऊषा कोल की नई राजनीतिक पारी, उमंग सिंगार की मौजूदगी में ली सदस्यता

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Updated on:

---Advertisement---

भाजपा से निर्दलीय, फिर आप और अब कांग्रेस… ऊषा कोल की नई राजनीतिक पारी, उमंग सिंगार की मौजूदगी में ली सदस्यता

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले की राजनीति में सोमवार को उस समय नया मोड़ देखने को मिला जब नगर पालिका पाली पूर्व अध्यक्ष और वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद ऊषा कोल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने यह सदस्यता मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ली।

बताया गया कि उमंग सिंगार सोमवार को उमरिया के पुराने बस स्टैंड में आयोजित किसान-मजदूर-आदिवासी महापंचायत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम के दौरान ऊषा कोल ने कांग्रेस का दामन थामते हुए नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऊषा कोल का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वे पहले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रहीं और उसी पार्टी के समर्थन से नगर पालिका अध्यक्ष के पद तक पहुंचीं। लंबे समय तक भाजपा में सक्रिय रहने के बाद नगर पालिका चुनाव के दौरान स्थिति बदल गई। जब भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया।

निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरीं ऊषा कोल को जनता का समर्थन मिला और उन्होंने चुनाव जीतकर पार्षद का पद हासिल कर लिया। चुनाव के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था, जिससे जिले की राजनीति में काफी चर्चा हुई थी।

अब एक बार फिर उन्होंने राजनीतिक पाला बदलते हुए कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनके इस फैसले को आगामी नगर पालिका चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस आगामी नगर पालिका चुनाव में उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार भी बना सकती है। हालांकि इस बारे में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ऊषा कोल के कांग्रेस में शामिल होने से जिले की नगर पालिका राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले चुनावों को देखते हुए यह बदलाव स्थानीय सियासत में नए समीकरण भी बना सकता है। कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी के लिए मजबूती का संकेत बताया है, जबकि अन्य दलों के नेताओं की नजर अब आगे होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें Sidhi news:जिला अस्पताल की अव्यवस्था पर शिवसेना का कड़ा रुख, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sidhi news:जिला अस्पताल की अव्यवस्था पर शिवसेना का कड़ा रुख, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता अनिल शर्मा Sidhi news:जिला अस्पताल की अव्यवस्था एवं डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर...

Share & Earn