Galaxy S27 Ultra Camera, इस स्मार्टफोन मे 3x टेलीफोटो की जगह मिल सकता है 4x ज़ूम लेंस, कैमरा सेटअप में होगा बड़ा बदलाव
भारत देश के लोगों के लिए अब एक सुनहरा मौका है जहां देश में Samsung के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S27 Ultra को लेकर कैमरा सेटअप से जुड़ी नई जानकारी निकलकर सामने आई है। हालांकि अभी यह लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इसकी जानकारी लीक हो गई है। उस लीक हुई जानकारी के अनुसार कंपनी इस बार Galaxy Ultra सीरीज के कैमरा सिस्टम में बड़ा बदलाव कर सकती है। इस स्मार्ट फोन में मिलने वाले मौजूदा 3x और 5x टेलीफोटो कैमरों को हटाकर एक नया 4x ऑप्टिकल जूम कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि अभी यह जानकारी अभी आधिकारिक नहीं है और इसे लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy S27 Ultra में 4x टेलीफोटो कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ आ सकता है। वही इसके अलावा इस कैमरे में करीब 1/1.9-इंच सेंसर दिए जाने की चर्चा है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो Samsung का यह फैसला Galaxy Ultra फोन के पिछले कई साल के कैमरा सेटअप से काफी अलग होगा।
3x कैमरा हटाने की है तैयारी
इस Galaxy S Ultra सीरीज में 3x टेलीफोटो कैमरा लंबे समय से मौजूद रहा है।स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra में भी 3x और 5x टेलीफोटो लेंस के साथ क्वाड-कैमरा सिस्टम मिलता है। जहा अब Galaxy S27 Ultra में Samsung 3x कैमरे को हटाकर कैमरों की संख्या तीन तक सीमित करने की तैयारी में बताई जा रही है।
इस नए 4x कैमरे का सबसे बड़ा फायदा यह हो सकता है कि यह पोर्ट्रेट, स्ट्रीट फोटोग्राफी और मध्यम दूरी के विषयों के लिए 3x की तुलना में ज्यादा नैचुरल फ्रेमिंग दे। जहा 5x कैमरा हटने की स्थिति में लंबी दूरी के ऑप्टिकल जूम के शौकीन यूजर्स को कुछ समझौता करना पड़ सकता है।
कैमरा डिजाइन भी अब बदलेगा
वही अब उस लीक मे दावा किया गया है कि नए कैमरा सेटअप से फोन के अंदर अतिरिक्त जगह मिल सकती है।जहा इसका इस्तेमाल बड़े बैटरी पैक, बेहतर कूलिंग या फोन के वजन और डिजाइन को हल्का करने में किया जा सकता है।
फिलहाल अब Samsung ने Galaxy S27 Ultra के कैमरा कॉन्फिगरेशन की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में 4x जूम लेंस, 3x कैमरा हटाने और ट्रिपल-कैमरा सेटअप से जुड़ी जानकारी को लॉन्च तक संभावित स्पेसिफिकेशन के तौर पर ही देखना बेहतर होगा। Galaxy S27 सीरीज के 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।