---Advertisement---

घास काटने निकले थे घर से, देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने की तलाश,आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

घास काटने निकले थे घर से, देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने की तलाश,आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव

सीधी, सिहावल (रिपोर्टर : राजबहोर केवट)

अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुपेला में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव उसके ही बगीचे में आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान रामप्रताप पटेल (62), पिता भागवत पटेल, निवासी सुपेला के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वे रोजाना की तरह सुबह अपने साथ रस्सी लेकर बगीचे में घास काटने के लिए गए थे, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे। चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने जब उनकी तलाश शुरू की, तो बगीचे में आम के पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद अमिलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की।

सुपेला के सरपंच प्रतिनिधि सूर्या पटेल ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें भदौरा के पोखरी टोला में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर बढ़ा विवाद, पट्टाधारियों को कब्जा दिलाने की मांग
भदौरा के पोखरी टोला में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर बढ़ा विवाद, पट्टाधारियों को कब्जा दिलाने की मांग

भदौरा के पोखरी टोला में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर बढ़ा विवाद, पट्टाधारियों...

Share & Earn