---Advertisement---

घर में काम करते समय एक महिला को सांप ने डशा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जोगीबहरा गांव में रविवार सुबह एक 40 वर्षीय महिला को कमरे की सफाई के दौरान जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। सांप के काटते ही महिला की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, उर्मिला कुशवाह (40) सुबह करीब 7 बजे घर के कमरे की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान कमरे में छिपा कोबरा उनके पैर से लिपट गया और उन्हें डस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी और शरीर पर विष का असर दिखाई देने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय सीधी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. हरिओम गुप्ता ने बताया कि महिला को जहरीले सांप ने काटा था, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण उनकी जान बच गई। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है और उनका उपचार जारी है।

डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर इलाज मिल सके।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें गेरुआ चोले में कथावाचक निकला सैतान,अस्मत लूटने का युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी
गेरुआ चोले में कथावाचक निकला सैतान,अस्मत लूटने का युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी

गेरुआ चोले में कथावाचक निकला सैतान अस्मत लूटने का युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी...

Share & Earn