---Advertisement---

घर में लगी आग, आधा दर्जन पशु जिंदा जले,फोन लगाने के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड 

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

घर में लगी आग, आधा दर्जन पशु जिंदा जले,फोन लगाने के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड 

सीधी

नगर परिषद चुरहट के वार्ड क्रमांक 7 कोलदहा स्थित एक घर में आग लगने से आधा दर्जन पशु जिंदा जल गए। वहीं आग से काफी मात्रा में खाद्यान्न भी जलकर खाक हो गया। विडंबना ये रही कि आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को फोन किया गया लेकिन बताया गया कि फायर ब्रिगेड खराब है।

तत्संबंध में पीडित गेंदलाल जायसवाल पिता स्व. राजचंद्र जायसवाल द्वारा चुरहट थाना में लिखित रिपोर्ट की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 27 मई 26 को मेरे पाही खेत पर स्थित घर में शाम करीब 4:50 बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से घर के अंदर मौजूद 5 बकरी एवं एक बछिया के साथ गेहूं 18 बोरी, अरहार 2 बोरी, चना 2 बोरी के साथ ही घर की अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।

पीड़ित गेंदलाल जायसवाल पिता स्व. राजचंद्र जायसवाल द्वारा चुरहट थाना में लिखित रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि जैसे ही उसके घर में आग लगने की जानकारी मिली उसके द्वारा तत्काल नगर परिषद चुरहट की फायर ब्रिगेड के लिए फोन लगाया गया, लेकिन उसे यह कह कर फोन काट दिया गया कि फायर ब्रिगेड खराब है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि गर्मी के मौसम में आएदिन आगजनी की घटना सामने निकल कर आ रही है और फायर ब्रिगेड की हालत में सुधार नहीं हुआ तो कितने लोगों के घर अभी खाक हो जाएंगे। चुरहट नगर परिषद के रहवासियों ने कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को ठीक कराने की मांग उठाई है।

इनका कहना है

आगजनी की जानकारी मिली है, पुलिस और राजस्व टीम द्वारा मौका मुआयना किया गया है पीड़ित को शासन स्तर से मिलने वाली आर्थिक मदद दिलाई जाएगी, रही बात फायर ब्रिगेड के खराब होने की तो उसकी जानकारी मंगाई गई है।

विकास कुमार आनंद

एसडीएम चुरहट

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रेत माफिया के पथराव से बचने, वन टीम ने की हवाई फायरिंग 
रेत माफिया के पथराव से बचने, वन टीम ने की हवाई फायरिंग 

रेत माफिया के पथराव से बचने, वन टीम ने की हवाई फायरिंग  मामला बीट...

Share & Earn