---Advertisement---

गहरी खाई में गिरी कार, अब तक 3 लोगों की मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

गहरी खाई में गिरी कार, अब तक 3 लोगों की मौत

सीमांत पिथौरागढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां बंगापानी क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 3 लोगों की मौके जान चली गई है. जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है. अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. जिनके शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.

उमरगड़ा के पास कार खाई में गिरी

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नंबर की कार संख्या DL 3 CC N 3785 पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की तरफ जा रही थी. इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे बंगापानी के उमरगड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में तीन लोगों की मौत

इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, हादसे में 2 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिनमें से 1 अन्य ने भी दम तोड़ दिया. ऐसे में अब 1 ही घायल बचा है. वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. जहां रेस्क्यू अभियान को शुरू किया गया.

मृतकों की शिनाख्त की कोशिश जारी

वहीं, खाई में उतरकर घायलों का रेस्क्यू किया गया. जिसके तहत शव और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया, फिर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर एक की मौत हो गई. जबकि, अब घायल एक व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है. साथ ही मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. उधर, हादसे के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. फिलहाल, पुलिस की ओर से मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बांधवगढ़ में अद्भुत नज़ारा, एक ही फ्रेम में दिखे बाघ और मोर, वीडियो वायरल
बांधवगढ़ में अद्भुत नज़ारा, एक ही फ्रेम में दिखे बाघ और मोर, वीडियो वायरल

बांधवगढ़ में अद्भुत नज़ारा, एक ही फ्रेम में दिखे बाघ और मोर, वीडियो वायरल...

Share & Earn