---Advertisement---

जेसीबी चालक की हत्या, हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाई जेसीबी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

जेसीबी चालक की हत्या, हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाई जेसीबी

रीवा जिले के अतरैला थाना अंतर्गत पटेहरा चौकी क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पटेहरा निवासी दुर्गेश कोल (18 वर्ष), पिता पप्पू कोल के रूप में हुई है, जो पेशे से जेसीबी चालक था।

जानकारी के अनुसार घटना तलरी पोखरी के पास शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक दुर्गेश कोल की कुछ लोगों से शराब के नशे में कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। इसके लिए दुर्गेश के शव को करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर उसके ऊपर जेसीबी चढ़ा दी, ताकि मामला सड़क हादसे जैसा लगे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना भी दी।

सूचना मिलते ही नारायण कुम्हारे एसडीओपी डभौरा,थाना प्रभारी विजय सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बाजार जाने निकला युवक बना हादसे का शिकार,अमिलिया-चुरहट मार्ग पर पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर
बाजार जाने निकला युवक बना हादसे का शिकार,अमिलिया-चुरहट मार्ग पर पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

बाजार जाने निकला युवक बना हादसे का शिकार,अमिलिया-चुरहट मार्ग पर पिकअप ने बाइक सवारों...

Share & Earn