---Advertisement---

Mp news:जुआरियों पर कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : सिवनी में जुआरियों पर कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार

 

Mp news : सिवनी। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध जुआ-सट्टा विरोधी अभियान को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली जब कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,770 रुपये नकद और ताश की गड्डी जब्त की है।

इस पूरी कार्रवाई का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा और सीएसपी पूजा पांडे के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी किशोर वामनकर के नेतृत्व में टीमों ने मंगलीपेठ के टपरा मोहल्ला और ललमटिया क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को पहले से मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि इन स्थानों पर कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वामनकर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो टीमें गठित कीं और दोनों स्थानों पर एकसाथ रेड की गई। मौके से 8 आरोपी धर-दबोचे गए जिनके खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु कुल्हाड़े, मयूर सेन, शुभम बघेल, निवासी यादव, जितेंद्र बघेल, राजेंद्र कश्यप, राहुल कश्यप और मोहित बंदेवार शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उनि जयशंकर उइके, दयाराम शरणागत, प्र.आर. मनोज पाल व टीम के अन्य सदस्यों ने सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिस की इस मुहिम से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें गैस एजेंसी की लापरवाही पर सख्त एक्शन,कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
गैस एजेंसी की लापरवाही पर सख्त एक्शन,कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

गैस एजेंसी की लापरवाही पर सख्त एक्शन,कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 7 दिन में मांगा...

Share & Earn