---Advertisement---

Road accident:बनियाडोल के पास लग्जरी बस और बोलेरो की हुई टक्कर,13 घायल

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Updated on:

---Advertisement---

Road accident:बनियाडोल के पास हुआ भीषण सडक हादसा, लग्जरी बस और बोलेरो की हुई आमने सामने टक्कर,13 लोग हुए गंभीर रूप से घायल

सीधी जिले में आज लगातार सड़क हादसे हुए हैं जहां आज शाम करीब 4 बजे लग्जरी बस और बोलेरो की आपस में टक्कर हो गई जिसकी वजह से 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी और कुछ लोगों को संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार (Road accident) लग्जरी बस सीधी से ग्वालियर जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ बोलेरो वाहन मैहर से माता का दर्शन करते हुए बम्हनी आ रहा था। तभी शाम तकरीबन 4 बजे बनियाडोल के पास दोनों की टक्कर हो गई। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

वही जानकारी लगते ही चौकी प्रभारी बम्हनी नीरज साकेत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए घायलों को अस्पताल में एंबुलेंस और प्राइवेट वाहन के माध्यम से भेज दिया गया है।Road accident

इसे भी पढ़े :-Viral video:विधायक का कार्यालय परिसर बना अय्याशी का अड्डा

हमारे यूट्यूब चैनल से खबर पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- https://youtube.com/@e7live?si=_ra1dL4uV3BwVgYb

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन
100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन

100 वर्ग किमी सर्च के बाद सुरक्षित मिली कॉलर वाली बाघिन उमरिया तपस गुप्ता...

Share & Earn