---Advertisement---

“मैं अधिकारी नहीं, आपका नौकर हूं” सीधी कलेक्टर की सादगी ने जीता दिल, शिविर में सुलझा पंचायत विवाद

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

“मैं अधिकारी नहीं, आपका नौकर हूं” सीधी कलेक्टर की सादगी ने जीता दिल, शिविर में सुलझा पंचायत विवाद

एमपी के सीधी जिले के मझौली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम नेबूहा में आयोजित जन समस्या समाधान शिविर उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा का एक सादगी भरा बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वही सीधी कलेक्टर ने एक महिला पंच से कहा, “मैं अधिकारी नहीं हूं, आपका नौकर हूं, मालिक आप लोग हैं”, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

शनिवार की शाम करीब 4 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आयोजित इस शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्राम पंचायत की पंच ललिता सेन ने सरपंच बसंती कोल के खिलाफ खुलकर शिकायत दर्ज कराई। जहा उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में न तो नियमित ग्राम सभाएं होती हैं और न ही बैठकों का आयोजन किया जाता है। साथ ही साथ उन्होंने सरपंच और सचिव पर मनमाने ढंग से कार्य करने और पंचायत की राशि के आहरण में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए।

जहा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने मौके पर ही जांच कराने का आश्वासन दिया। जब महिला पंच ने उन्हें धन्यवाद दिया, तब कलेक्टर का जवाब सबका ध्यान खींच गया। कलेक्टर का यह विनम्र और जिम्मेदाराना रवैया लोगों को काफी प्रभावित कर गया और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वहीं इस मामले मे सरपंच बसंती कोल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित रहती हैं और सभी कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाते हैं।

इस स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभालते हुए कलेक्टर ने दोनों पक्षों के बीच मौके पर ही सुलह कराई। जहा उन्होंने महिला पंच और सरपंच से हाथ मिलवाते हुए कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर गांव के विकास के लिए मिलकर काम करना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

वही कलेक्टर के इस मानवीय और सरल व्यवहार की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है, और लोग इसे प्रशासन की सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई
रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो होगी बड़ी कार्रवाई

रामपुर नैकिन CMO पर गिरी गाज,आपदा प्रबंधन बैठक से गायब रहने पर नोटिस, संतोषजनक...

Share & Earn