---Advertisement---

मधुमक्खियों का जानलेवा हमला,खेत में काम कर रहे वृद्ध किसान की मौत

Tapas Gupta

By Tapas Gupta

Published on:

---Advertisement---

मधुमक्खियों का जानलेवा हमला,खेत में काम कर रहे वृद्ध किसान की मौत

उमरिया तपस गुप्ता (7999276090)

जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनपथा में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मधुमक्खियों के हमले से एक वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गोविंद जायसवाल उम्र 65 वर्ष पिता चुनई जायसवाल, अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में गेहूं की कटाई करने गए थे। खेत के पास एक बरगद के पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि अचानक मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने किसान पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मधुमक्खियों ने झुंड बनाकर गोविंद के शरीर पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान उन्होंने मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन खेत सुनसान होने के कारण समय पर कोई सहायता नहीं मिल सकी।

लगातार डंक लगने से उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कुछ समय बाद जब घटना की जानकारी गांव में पहुंची तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

मृतक का घर गांव के हाईस्कूल के पास बताया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है।

Tapas Gupta

Tapas Gupta

मै तपस गुप्ता 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। मो-7999276090

---Advertisement---
यह भी पढ़ें चिंगारी बनी आफत,11 हजार लाइन से गिरी आग की लपटों में स्वाहा हुई मोतीलाल पटेल की दुकान, लाखों का नुकसान 
चिंगारी बनी आफत,11 हजार लाइन से गिरी आग की लपटों में स्वाहा हुई मोतीलाल पटेल की दुकान, लाखों का नुकसान 

चिंगारी बनी आफत,11 हजार लाइन से गिरी आग की लपटों में स्वाहा हुई मोतीलाल...

Share & Earn