---Advertisement---

मझौली पुलिस ने आयोजित किया जन चौपाल कार्यक्रम

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

मझौली पुलिस ने आयोजित किया जन चौपाल कार्यक्रम

“आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम का रहा उद्देश्य

संजय सिंह मझौली

जिला पुलिस सीधी द्वारा आयोजित “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत 28 अप्रैल मंगलवार को थाना क्षेत्र मझौली के ग्राम छवारी में सायं 04:00 बजे से जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण,पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना तथा जनता और पुलिस के मध्य विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में मझौली पुलिस द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को पुलिस विभाग द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं,महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही,साइबर अपराधों से बचाव,नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस की भूमिका के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।साथ ही यातयात जागरूकता के संबंध में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम राहत स्कीम,राह वीर योजना के तहत एक्सीडेंट के समय क्या लाभ अर्जित किया जा सकता है उसके संबंध में भी जानकारी दी गई।साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे निर्भीक होकर अपनी समस्याएं,शिकायतें एवं सुझाव पुलिस के समक्ष प्रस्तुत करें।

उक्त जन चौपाल कार्यक्रम में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक विशाल शर्मा,उप निरक्षक पी एल टांडिया,प्रधान आरक्षक अनूप सिंह पेंड्रो,आरक्षक आशुतोष मिश्रा,अक्षय तिवारी सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।

वही कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मझौली पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि “आपकी सुरक्षा – हमारा संकल्प” के तहत पुलिस सदैव जनता के साथ खड़ी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सुबह-सुबह एक्शन में कलेक्टर सूर्यवंशी,लेट-लतीफ कर्मचारियों पर सख्त रुख, वेतन कटौती की चेतावनी
सुबह-सुबह एक्शन में कलेक्टर सूर्यवंशी,लेट-लतीफ कर्मचारियों पर सख्त रुख, वेतन कटौती की चेतावनी

सुबह-सुबह एक्शन में कलेक्टर सूर्यवंशी,लेट-लतीफ कर्मचारियों पर सख्त रुख, वेतन कटौती की चेतावनी रीवा...

Share & Earn