---Advertisement---

Mp news:इस जिले में लगातार आ रहे हैं भूकंप के झटके

Manoj Shukla

By Manoj Shukla

Published on:

---Advertisement---

Mp news : सिवनी में महसूस किए गए भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग।

रिएक्टर स्केल में दर्ज हुई 2.6 की तीव्रता,

कही से कोई नुकसान की जानकारी नहीं,

बीते चार सालों से लगातार लग रहे झटके

सिवनी:-

Mp news : मध्य प्रदेश के सिवनी जिला में रविवार की रात्रि 11:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसके बाद लोग घरों से से बाहर निकल आए। तो वही भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई है। फिलहाल, इस भूकंप से किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि की सूचना प्राप्त नहीं है। एवं भूकंप का केंद्र सतह से 5 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है।भूकंप इतना तेज था कि लोग अचानक नींद से जागकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

दहशत में आए लोग

Mp news : भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कुछ ही मिनटों में सिवनी के अधिकांश इलाकों में लोगों ने इसे महसूस किया। देर रात होने के बावजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत घरों से बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र सिवनी के आस-पास के इलाकों में था, लेकिन फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पिछले महीने भी लग चुके हैं झटके

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत माह भी 1 सितंबर ओर दो सितंबर को भूकंप सिवनी में दर्ज किया गया है। भूकंप का केंद्र आमाझिरिया गांव होने के कारण लोगों को पता नहीं चल पाया था। लगातार आए भूकंप से लोगों में कुछ क्षण के लिए दहशत फैला दी। उस समय भी शहरवासियों को घरों से बाहर निकलने को मजबूर कर दिया। हालाकि दोनों भूकंप के झटकों से कोई नुकसानी नहीं हुई थी।

बीते चार सालों से लग रहे भूकंप के झटके

सिवनी जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र में विगत 4 सालों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। जिससे कभी भविष्य में रिक्टर स्केल पर ढाई से तीन तीव्रता के भूकंप आने की संभावना भी बनी हुई है।बीते चार साल में लगभग आधा सैकड़ा से ज्यादा भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं।

एवं दिल्ली से विशेषज्ञाें का दल दो बार सिवनी का दौरा भी कर चुका है।भूकंप की घटनाओं का सटीक विश्लेषण करने सिवनी में चार स्थानों पर भूकंप मापी वैद्य शाला भी बनाई गई हैं।

Manoj Shukla

Manoj Shukla

मै मनोज कुमार शुक्ला 9 सालों से लगातार पत्रकारिता मे सक्रिय हूं, समय पर और सटीक जानकारी उपलब्ध कराना ही मेरी पहली प्राथमिकता है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें गैस एजेंसी की लापरवाही पर सख्त एक्शन,कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
गैस एजेंसी की लापरवाही पर सख्त एक्शन,कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

गैस एजेंसी की लापरवाही पर सख्त एक्शन,कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 7 दिन में मांगा...

Share & Earn