कुशवाहा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष को अध्यक्ष पद से हटाया
समाज को बिना किसी भरोसे में लिए हुए मनमानी तरीके से अपना कार्य कर रहे हैं।

कुशवाहा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष को अध्यक्ष पद से हटाया
जिला कुशवाहा संघ सीधी के वरिष्ठ संरक्षकों एवं समाजसेवियों द्वारा वर्तमान समय में जिला कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष सिंह कुशवाहा द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में एक विशेष पार्टी से मिलकर पूरे समाज का वोट दिलाने का ठेका ले लेने व अन्य पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ राजनीतिक तौर पर मैदान में उतर कर अपना अपना कद बढ़ाने एवं समाज को बिना किसी भरोसे में लिए हुए मनमानी तरीके से अपना कार्य कर रहे हैं।
जिससे कुशवाहा समाज के विभिन्न पार्टियों में कार्यरत लोग उनकी इस गतिविधि से नाराजगी दर्ज कर चुके हैं।
ऐसी स्थिति में जो भी संघ का पदाधिकारी राजनीतिक क्रियाकलापों में किसी पार्टी की विशेष का बनकर प्रचार करते हैं हुए पाया जाता है, उसे तत्काल पद में बने रहने का कोई नहीं रह जाता है।
इसी कारण समाज के वरिष्ठ जनो एवं संरक्षकों ने मिलकर जिला कुशवाहा संघ के कार्यकारिणी भंग करते हुए पीयूष सिंह कुशवाहा को कार्य कार्य अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।
आगामी दिनों में बैठक के बाद नए अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी का चुनाव किया जाएगा तब तक के लिए यह कार्यकारिणी भंग की जा रही है।