---Advertisement---

Mpnews:भोपाल में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, लगी आग, शादी से लौट रहे 4 दोस्त गंभीर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:भोपाल में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, लगी आग, शादी से लौट रहे 4 दोस्त गंभीर

परिजन के लगातार फोन आने पर बढ़ाई स्पीड

लोगों ने कार में फंसे युवकों को निकाला

Mpnews:भोपाल में शादी समारोह से लौट रहे चार दोस्तों की बोलेरो मुबारकपुर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद दूसरी लेन में पलटते ही उसमें आग लग गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे से जुड़ा वीडियो शुक्रवार को सामने आया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देर रात होने से परिजन लगातार फोन कर रहे थे। जल्द घर पहुंचने की कोशिश में चालक ने रफ्तार बढ़ा दी, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका। पुलिस इसी एंगल से भी जांच कर रही है। घटना गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे प्रिंस ढाबा और रंगला पंजाब ढाबा के बीच हुई। टक्कर के बाद वाहन पलट गया और उसमें आग भड़क उठी।

आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवकों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चारों युवक करोंद में एक दोस्त की शादी में शामिल होकर भानपुर और डोबरा लौट रहे थे। घायलों में दो युवक भानपुर और दो डोबरा के निवासी बताए गए हैं। बोलेरो निखिल नामक युवक चला रहा था। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें सीधी में बारात से लौट रही पिकअप बनी मौत का कारण, पलटने से 1 की मौत, 20–25 घायल, पहचान में जुटी पुलिस
सीधी में बारात से लौट रही पिकअप बनी मौत का कारण, पलटने से 1 की मौत, 20–25 घायल, पहचान में जुटी पुलिस

सीधी में बारात से लौट रही पिकअप बनी मौत का कारण, पलटने से 1...

Share & Earn