---Advertisement---

Mpnews:पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया, गुस्साए शराबी पति ने गोली मारी, मौत

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

Mpnews:पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया, गुस्साए शराबी पति ने गोली मारी, मौत

ग्वालियर। ग्वालियर में एक शराबी पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को इस लिए गोली मार दी, क्योंकि पत्नी ने कहा था कि वह खाना नहीं बना सकती, उसकी तबीयत ठीक नहीं है. ग्वालियर में मुरार सर्कल के सिटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अतुल सोनी ने यहां रिपोर्टर्स को यह जानकारी दी. यह घटना शनिवार रात 11 बजे घटित हुई.

घटना के वक्त आरोपी के माता पिता और बच्चे थे मौजूद

CSP अतुल सोनी ने कहा, “सोनू तोमर (45) नशे की हालत में घर पहुंचा और अपनी पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन उसने बीमारी का हवाला देकर मना कर दिया. गुस्साए तोमर ने उसे गोली मार दी और घर से बाहर चला गया. घटना के समय घर पर कपल की 14 साल की बेटी और 11 साल का बेटा और आरोपी के माता-पिता मौजूद थे.”

Mpnews:उन्होंने कहा कि आरोपी के पिता के बताने पर, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के लोगों के साथ पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. अधिकारी ने कहा, “तोमर को बजरिया में शराब पीने के बाद घर लौटने पर हिरासत में लिया गया. उसने दावा किया है कि उसने बंदूक कहीं फेंक दी है. उसे बरामद करने की कोशिश की जा रही है. तोमर शराब का आदी है. उसका कोई क्राइम रिकॉर्ड है या नहीं, यह देखने के लिए उसके पिछले रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें बरहो संस्कार में मातम, कुएं में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा
बरहो संस्कार में मातम, कुएं में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, खुशियों के बीच पसरा सन्नाटा

बरहो संस्कार में मातम, कुएं में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मौत, खुशियों...

Share & Earn