---Advertisement---

पानी में छुपा ‘शातिर’, पुलिस की पकड़ से नहीं बच पाया,5 घंटे तालाब में चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

पानी में छुपा ‘शातिर’, पुलिस की पकड़ से नहीं बच पाया,5 घंटे तालाब में चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी कर फरार हुआ आरोपी, कई राज्यों में वांछित,लंबी मशक्कत के बाद पुलिस ने तालाब से निकाला

एमपी के जबलपुर जिले में एक शातिर चोर की अजीबोगरीब हरकत ने पुलिस के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहा आरोपी खुद को बचाने के लिए तालाब में कूद गया और करीब 5 घंटे तक पानी में ही छिपा रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, रीवा-इतवारी एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही एक महिला यात्री का पर्स चोरी कर आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा शुरू किया।

जहा पीछा किए जाने की भनक लगते ही आरोपी सिहोरा स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया और तेजी से भागने लगा। RPF और पुलिस टीम लगातार उसके पीछे लगी रही। इसी दौरान आरोपी खितौला थाना क्षेत्र में स्थित एक तालाब तक पहुंच गया और खुद को बचाने के लिए उसमें छलांग लगा दी।

बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी करीब 5 घंटे तक तालाब में छिपा रहा। पुलिस और RPF की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार आरोपी को तालाब से बाहर निकालकर हिरासत में लिया गया।

यह पकड़ा गया आरोपी हरविंदर सिंह उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है और कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल और आंध्र प्रदेश में चोरी के 21 से अधिक मामले दर्ज हैं।

वही फिलहाल जबलपुर RPF ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें तेज आंधी का कहर,आम का विशाल पेड़ गिरा, बोलेरो-बाइक चकनाचूर, मासूम समेत तीन की जान बची
तेज आंधी का कहर,आम का विशाल पेड़ गिरा, बोलेरो-बाइक चकनाचूर, मासूम समेत तीन की जान बची

तेज आंधी का कहर,आम का विशाल पेड़ गिरा, बोलेरो-बाइक चकनाचूर, मासूम समेत तीन की...

Share & Earn