---Advertisement---

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट,8 से 10 लोगों की मौत की सूचना, चश्मदीद बोले-मकान हिल गए

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

देवास की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 से 10 लोगों की मौत की सूचना, चश्मदीद बोले-मकान हिल गए

पतंग की तरह उड़ रहे थे लोग देवास जिले के टोंक कलां क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह 11.30 बजे अचानक धमाका हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में आठ से 10 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

घटना के बाद कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके के लिए रवाना हुई। देवास जिले के टोंक कलां क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार सुबह 11.30 बजे अचानक धमाका हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में आठ से 10 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

घटना के बाद कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि धमाके में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

मोतों, घायलों की स्थिति और धमाके के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

देवास जिले के टोंक कला क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री से तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिसके बाद आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें शाम ढलते ही सोन में ‘रेत माफियाओं’ का राज : तितिली, खड़बड़ा और सेहुंड़ा घाटों से रातभर धड़ल्ले से अवैध खनन
शाम ढलते ही सोन में ‘रेत माफियाओं’ का राज : तितिली, खड़बड़ा और सेहुंड़ा घाटों से रातभर धड़ल्ले से अवैध खनन

शाम ढलते ही सोन में ‘रेत माफियाओं’ का राज : तितिली, खड़बड़ा और सेहुंड़ा...

Share & Earn