---Advertisement---

पुलिस के सामने रेत से भरा ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ चालक, पीछा करती रह गई पुलिस… आखिर किसके दम पर बेखौफ हैं रेत माफिया?”

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

पुलिस के सामने रेत से भरा ट्रैक्टर लेकर फरार हुआ चालक, पीछा करती रह गई पुलिस… आखिर किसके दम पर बेखौफ हैं रेत माफिया?”

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार का ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रतिबंधित खड़बड़ा घाट से अवैध रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा, लेकिन कुछ ही मिनटों में चालक पुलिस के सामने से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 8 से 8:30 बजे अमिलिया पुलिस ने ग्राम पंचायत सोनवर्षा के डांडी के पास अवैध रेत से लदा हरे रंग का ट्रैक्टर रोका। मौके पर दो आरक्षक और डायल-112 का चालक मौजूद था। इसी दौरान कुछ लोग मोटरसाइकिल लगाकर पुलिस कार्रवाई में बाधा बने और मौका मिलते ही चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।

भागते समय चालक ने पीछा कर रही पुलिस को चकमा देने के लिए बीच सड़क पर ट्रॉली उठाकर पूरी रेत सड़क पर बिखेर दी और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस केवल सड़क पर फैली रेत जब्त कर सकी, जबकि ट्रैक्टर और चालक हाथ नहीं आए।

थाना प्रभारी राकेश बैस के अनुसार, मामले में अवधेश उर्फ गेंदलाल सिंह, धाकड़ सिंह उर्फ धक्के सिंह, पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू सिंह तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल…

जब पुलिस ने ट्रैक्टर पकड़ लिया था तो वह आखिर पुलिस की मौजूदगी में कैसे भाग गया?

क्या रेत माफिया पुलिस से चार कदम आगे चल रहे हैं?

क्या अवैध रेत कारोबार को किसी का संरक्षण प्राप्त है?

या फिर संरक्षण और “सेवा शुल्क” की चर्चाओं में कहीं सच्चाई छिपी है?

इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल किसी भी संरक्षण या भ्रष्टाचार के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सीधी से यह तस्वीर साफ संकेत देती है कि अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगाना प्रशासन के लिए अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें राजा मुसलमान की बाड़ी में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में नौ आरोपी गिरफ्तार
राजा मुसलमान की बाड़ी में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में नौ आरोपी गिरफ्तार

राजा मुसलमान की बाड़ी में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश...

Share & Earn