---Advertisement---

रात के अंधेरे में गरीब महिला का उजड़ा आशियाना, अनाज से लेकर बर्तन तक समेट ले गए चोर

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रात के अंधेरे में गरीब महिला का उजड़ा आशियाना, अनाज से लेकर बर्तन तक समेट ले गए चोर,शिकायत के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भमरहा में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक गरीब परिवार को पूरी तरह संकट में डाल दिया है। गांव निवासी रामकली साकेत के घर चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए धावा बोला और घर में रखा जरूरत का लगभग पूरा सामान चोरी कर ले गए। घटना 15 मई की बताई जा रही है।

पीड़िता रामकली साकेत ने बताया कि गांव के ही संतोष साकेत और शिवप्रसाद साकेत पर चोरी करने का संदेह है। आरोप है कि दोनों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखा फूल के बर्तन, गेहूं, चावल, चारपाई, लौटा, बाल्टी सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। महिला ने बताया कि जब सुबह घर का दरवाजा टूटा देखा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। घर में खाने तक का सामान नहीं बचा था।

रामकली साकेत का कहना है कि उन्होंने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पीड़ित परिवार में नाराजगी और डर का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि गरीब परिवार के यहां चोरी की इस घटना ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। घर में रखा अनाज चोरी हो जाने से परिवार के सामने खाने का संकट खड़ा हो गया है। वहीं घरेलू उपयोग के बर्तन और सामान भी चोरी हो जाने से महिला बेहद परेशान है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को राहत दिलाई जाए। गांव में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता भी बढ़ती जा रही है।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 10 साल तक श्रम निरीक्षक की नौकरी करने वाले नवनीत पांडेय बर्खास्त, रिकवरी के भी आदेश
10 साल तक श्रम निरीक्षक की नौकरी करने वाले नवनीत पांडेय बर्खास्त, रिकवरी के भी आदेश

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र पर गिरी गाज 10 साल तक श्रम निरीक्षक की नौकरी...

Share & Earn