---Advertisement---

रीवा पुलिस की “नवाबी” का वीडियो वायरल, शराब दुकान के सामने रुकी डायल-112, बोतल लेते दिखे पुलिसकर्मी

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

By राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

Published on:

---Advertisement---

रीवा पुलिस की “नवाबी” का वीडियो वायरल, शराब दुकान के सामने रुकी डायल-112, बोतल लेते दिखे पुलिसकर्मी

रीवा। मध्यप्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिले के मनगवां थाना क्षेत्र से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में डायल-112 वाहन सायरन बजाते हुए शराब दुकान के सामने रुकता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद दुकान से बाहर आया एक व्यक्ति पुलिस वाहन में मौजूद कर्मी को शराब और बीयर की बोतल थमाता नजर आता है।

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगेव चौकी स्थित शराब दुकान का है। वीडियो सामने आते ही आम लोगों के साथ-साथ समाजसेवियों ने भी पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। लोगों का कहना है कि जिस डायल-112 सेवा को जनता की सुरक्षा और तत्काल मदद के लिए शुरू किया गया था, उसका इस तरह इस्तेमाल होना बेहद शर्मनाक है।

सायरन बजाकर शराब दुकान पहुंची डायल-112

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डायल-112 वाहन शराब दुकान के सामने आकर रुकता है। वाहन का सायरन भी बज रहा होता है। कुछ ही सेकंड बाद दुकान से बाहर निकला एक व्यक्ति हाथ में शराब और बीयर की बोतल लेकर पुलिस वाहन तक पहुंचता है और आगे की सीट पर बैठे पुलिसकर्मी को बोतल थमा देता है। इसके बाद वाहन मौके से रवाना हो जाता है।

इस पूरे घटनाक्रम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

“कानून के रखवाले ही नियम तोड़ेंगे तो जनता का भरोसा कैसे रहेगा”

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने सवाल उठाया कि यदि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ही सरकारी वाहन का दुरुपयोग करते हुए शराब लेते नजर आएंगे, तो आम जनता पुलिस पर भरोसा कैसे करेगी।

समाजसेवियों ने भी मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसपी गुरुकरन सिंह ने लिया संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक गुरुकरन सिंह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर मनगवां एसडीओपी से पूरे मामले की जांच कराई गई।

जांच में प्रथम दृष्टया एक पुलिसकर्मी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और यदि अन्य कर्मचारी भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एडिशनल एसपी बोले – “दोषी पाए जाने पर किया गया निलंबित”

मामले पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच मनगवां एसडीओपी से कराई गई थी। जांच में एक सिपाही दोषी पाया गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उसे निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता ।। State Head @NewsE7Live

राजू गुप्ता मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक सक्रिय और ज़मीनी पत्रकार हैं। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते आ रहे हैं।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें नल जल योजना में हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार,अब पीएचई को ही बंद करने की तैयारी
नल जल योजना में हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार,अब पीएचई को ही बंद करने की तैयारी

नल जल योजना में हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार अब पीएचई को ही बंद करने...

Share & Earn