सीधी में 1500 तालाब निर्माण का दावा फर्जी, सिर्फ कागजों में हुए काम” — शिवसेना
प्रधान मंत्री जी को फर्जी डेटा देकर उन्हीं के शासन व सरकार के लोग कर रहे गुमराह:विवेक पाण्डेय
भारत का पहला जल संचय कह कर परेशान जिले की जनता के साथ मजाक करवा रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि व जिम्मेदार शासन:विवेक
सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीधी जिले में 1500 तालाबों के निर्माण संबंधी दिए गए बयान पर शिवसेना ने सवाल उठाए हैं। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि जिले में 1500 तालाबों का निर्माण केवल कागजों में हुआ है, धरातल पर इसकी वास्तविकता दिखाई नहीं देती।
उन्होंने आरोप लगाया कि तालाबों के नाम पर राशि आहरित कर ली गई, जबकि आज भी जिले के हजारों किसान पानी के अभाव में परेशान हैं और कई किसानों ने खेती तक छोड़ दी है। वहीं करोड़ों की नहर परियोजनाएं भी अधूरी पड़ी हैं।
विवेक पांडे ने कहा कि यदि 1500 तालाब बने होते तो जिले में जल संकट की स्थिति नहीं होती। शिवसेना ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह ने कहा बलराम ताल योजना अंतर्गत मेढ़ बंधन के नाम पर करोड़ों रुपए डकार लिए जहां आज तक स्थल में मौजूद नहीं स्थानीय पंचायत सचिवों के द्वारा अपने निजी लोगों को लाभ दिलाया गया जिसकी राशि एक छोटे तलब की 80 हजार रुपए है जहां इस प्रकार करोड़ों रुपए गबन किए गए है

