---Advertisement---

Sidhi news:फूड प्वाइजनिंग के चलते परिवार के 10 सदस्य पहुंचे जिला अस्पताल

Abhinay Shukla

By Abhinay Shukla

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:फूड प्वाइजनिंग के बलते एक ही परिवार के 10 सदस्यों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के सदस्य 24 नवंबर की रात चने की भाजी के साथ पोई की पत्ती को मिलाकर साग बनाकर उसका सेवन किए थे। भोजन करने के करीब 20 मिनट बाद सभी सदस्यों की तबियत बिगड़ना शुरू हो गई। सभी लोगों को चकर आने लगा और उल्टी होने लगी। परिवार के लोगों की एक साथ तबियत बिगड़ने पर इसकी सूचना अन्य लोगों को दी गई। जिसके बाद 108 एंबूलेंश के माध्यम से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Sidhi news:यह घटना चुरहट थाना अंतर्गत गांव ठकुरदेवा की है। ठकुरदेवा निवासी वृजेश साहू पिता पुसई साहू 30 वर्ष ने घटना के संबंध में बताया कि वह मजदूरी करता है। कल शाम करीब 6:30 बजे उसकी भतीजी संजना साहू पिता हिंछलाल साहू उम्र 15 वर्ष द्वारारात के भोजन में सूखी चना की भाजी व हरी पोई की पत्नी को मिक्स कर भाजी को पकाया गया था। जिसको भोजन मेंउसके साथ ही घर के सभी सदस्यों ने सेवन किया। भोजन करने के 20 मिनट बाद ही घर के सभी सदस्यों की तबियत बिगड़‌ना शुरू हो गई। एक साथ सभी सदस्यों की तबियत बिगड़ने पर लोगों को कुछ समय में नहीं आ रहा था कि अबकैसे राहत मिले। इसके बाद। वृजेश साह के बड़े पिता का लड़का बुद्धसेन साहू को जानकारी देने पर उसके द्वारा 108 एंबूलेश को डायल करके घटना के संबंध में जानकारी दी गई। एंबुलेंश के आने के बाद सभी सदस्यों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में समय पर उपचार शुरू हो जाने पर सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है और उनको किसी तरह की दिकतें अब महसूस नहीं हो रही है। इस संबंध में यह माना जा रहा है कि सूखी चना की भाजी या फिर हरी पोई की पत्ती में कुछ फूड प्वाइजनिंग थी।

Sidhi news:इसी वजह से परिवार के सदस्यों द्वारा एक साथ बनी भाजी का उपयोग भोजन में करने के बाद उनकी तवियत बिगड़ना शुरू हो गई। यह भी हो सकता है कि जब साग पकाई जा रही थी उस दौरान छिपकली या फिर कुछ और भी जहरीली सामग्री उसमें गिर जाने से भोजन जहरीला हो गया था। जिसका उपयोग परिवार के लोगों द्वारा करने पर उनकी तबियत एक साथ बिगड़ गई। गनीमत यह रही कि सभी प्रभावित परिवार के लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचा देने एवं उपचार शुरू हो जाने से उनकी हालत में सुधार हो गया।इन्हें जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती चुरहट थाना के ठकुरदेवा निवासी साहू परिवार के 10 सदस्यों को फूड प्वाइजनिंग के चलते रविवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sidhi news:जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में सतीष साहू पिता हिंछलाल साहू उम्र 11 वर्ष, नितीष साहू पिता हिंछलाल साहू 10 वर्ष, कमला साहू पति मटुकधारी साहू उम्र 65 वर्ष, संजना साहू पिता हिंछलाल साहू उम्र 19 वर्ष, हिंछलाल साहू पिता पुसई साहू उम्र 40 वर्ष, रवी साहू पिता हिंछलाल साहू उम्र 14 वर्ष, बृजेश साहू पिता पुसई साहू उम्र 30 वर्ष, नम्रता साहू पति वृजेश साहू उम्र 29 वर्ष, रामकली साहू पति पुसई साहू उम्र 62 वर्ष, पुसई साहू पिता मदुकधारी साहू उम्र 66 वर्ष शामिल हैं। फूड प्वाइजनिंग के शिकार परिवार के सभी सदस्यों को 108 एंबूलेंश के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनके द्वारा सामान्य रूप से चने की सूखी भाजी एवं हरी पोई की पत्ती को मिक्स करके भाजी बनाई गई थी। यह जहरीली कैसे हो गई यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है। बहरहाल उपचार के बाद परिवार के सभी लोगों की हालत में सुधार है।

Follow On WhatsApp
Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment