---Advertisement---

Sidhi news:कुसमी में ओवरलोडिंग पर प्रशासन की सख्ती, SDM के नेतृत्व में गोतरा से 2 हाईवा जब्त

अमित श्रीवास्तव

By अमित श्रीवास्तव

Published on:

---Advertisement---

Sidhi news:कुसमी में ओवरलोडिंग पर प्रशासन की सख्ती, SDM के नेतृत्व में गोतरा से 2 हाईवा जब्त

कुसमी (सीधी)।

Sidhi news:तहसील कुसमी अंतर्गत ग्राम गोतरा में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोडेड हाईवा ट्रकों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कुसमी एसडीएम विकास कुमार आनंद के निर्देशन में की गई, जिसमें तहसीलदार नारायण सिंह, हल्का पटवारी, चौकीदार एवं राजस्व टीम संयुक्त रूप से मौके पर मौजूद रही।

वही जानकारी के अनुसार जांच के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर परिवहन कर रहे दो हाईवा ट्रक पकड़े गए, जिनके पंजीयन क्रमांक MP17 ZG 9208 एवं MP17 ZE 2737 हैं। दोनों वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर टिकरी चौकी (थाना मड़वास) में खड़ा कराया गया है, जहां उनके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

जहा प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोडिंग के विरुद्ध यह अभियान चलाया गया। ओवरलोड वाहनों के कारण ग्रामीण सड़कों को भारी नुकसान पहुंच रहा है, साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

एसडीएम कुसमी वी के आनंद ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध एवं ओवरलोड परिवहन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। भविष्य में भी ऐसे वाहनों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वही फिलहाल दोनों हाईवा टिकरी चौकी में खड़े हैं, दस्तावेजों की जांच एवं प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

---Advertisement---
यह भी पढ़ें 50 नकाबपोशों का घर पर धावा, फिर भड़की जवाबी हिंसा,बोलेरो तोड़ी, एक ही परिवार के चार लोग घायल, बाजार बंद 
50 नकाबपोशों का घर पर धावा, फिर भड़की जवाबी हिंसा,बोलेरो तोड़ी, एक ही परिवार के चार लोग घायल, बाजार बंद 

अमिलिया में ‘जयंती’ पर जंग,50 नकाबपोशों का घर पर धावा, फिर भड़की जवाबी हिंसा,बोलेरो...

Share & Earn