Sidhi news:ठंड का सीजन शुरू होने के बाद भी जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को ओढ़ने के लिए कंबल नहीं दिया जा रहा है। अचानक ठंड बढ़ने से भर्ती मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अनेक मरीज दूरस्थ गांव से हैं, जो अपने साथ गर्म कपड़े लेकर नहीं आए हैं। शुष्क हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शहरी क्षेत्र में रात का तापमान 14 व दिन का तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में कई जगह अलाव जलाकर लंड से राहत लेते लोग दिख रहे। इभर जिला अस्पताल में ठंड शुरू होने के बावजूद कंबल नहीं बांटा गया। मरीज परेशान हो रहे हैं।
Sidhi news:कई मरीज पतले चादर के सहारे ठंड शुरू होते ही बुधवार को जिला अस्पताल में पड़ताल की। हल्के स्पीड में पंखे चल रहे थे। कुछ मरीज चादर ओढ़कर बिस्तर पर बैठे मिले। वहीं यहां अनेक मरीज पतले चादर के सहारे रात बिताते मिले। शहर व आसपास के रहने वाले कुछ मरीज घर से कंबल या अन्य गर्म कपड़े लेकर आए थे। वहीं अनेक दूरस्थ गांव के लोग ठंड से कांपते मिले। मरीज के परिजनी ने बताया कि ठंड से बचने के लिए वे घर से ही कंबल, चादर लेकर आए हैं। अस्मताल प्रबंधन की ओर से उन्हें कंबल नहीं दिया गया है। अस्पताल द्वारा कंवल मिलने की उन्हें जानकारी भी नहीं है। कुछ मरीजों ने बताया कि ठंड शुरू हो गई है। पर्याप्त गर्म कपड़ों की व्यवस्था नहीं है। मच्छर के फकारण पंखा चलाना पड़ रहा। अस्पताल को गर्म कपड़े की व्यवस्था करनी चाहिए।
Sidhi news:गर्म कपड़ों की जमकर बिक्री शहर में गर्म कपड़ों का बाजार सजकर हैबार हो गया है। कपड़ा दुकानों के बाहर व्यापारी अब गर्म कपड़ों की लटकाकर रख रहे। बाजार में अनेक वैरायटी में कंबल, शॉल उपलब्ध हैं। इसी तरह ऊनी कपड़ों सहित अनेक फैसी जैकेट की डिमांड बनी हुई है। शहरी क्षेत्र में तिब्बत सहित अन्य प्रदेशों से गर्म कपड़ा बेचने लोग पहुंचते हैं। ने भी अब अपना स्टॉल लगाने में जुट गए हैं।
शीत बरसना शुरू, आउटरों में कड़ाके की ठंड
Sidhi news:15 नवंबर के बाद से पारा धीरे-धीरे लुढ़कने लगा है। 20 साल बाद नवंबर केदूसरे पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी हवाओं के कारण नमीं बरकरार रहेगी। सुबह-शाम लोग गर्म कपड़े में नजर आ रहे। रात 10 बजे के बाद आऊटरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जंगल क्षेत्रों में तो और भी ज्यादा ठंड पड़रही है। सुबह भी शीत से आऊटर की सड़कें हल्को गीली हो जा रही। धान के पौधों सहित अन्य पेड़ पौधों में ओस की बूंदें ठंड का अहसास करा रही है। परमानेंट सुबह जल्द उठने वाले लोगों की भी ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं लेट से उठने वाले कांपते मिल रहे।
इनका कहना है
Sidhi news:वार्ड में आवश्यकता पड़ने पर इसका वितरण भी करा रहे हैं। यदि किसी मरीज को कंबल चाहिए तो वे स्टाफ को जानकारी देकर ले सकते हैं।
दीपारानी इसरानी
सिविल सर्जन जिला अस्पताल सीधी